Skip to main content

Posts

मुलहठी और तुलसी के उपयोग

           मुलहटी व तुलसी   आपकी नाक हमेशा अगर एक बार बहना शुरू हो जाए, तो थमने का नाम नहीं लेती? छींक पर छींक आती रहती हैं? आँखों से आँसू बहने लगते है और गले में खराश पैदा हो जाती है? अगर इन सवालों का जवाब “हाँ” है, तो आप राइनाइटिस ऍलर्जी के शिकार हैं। दुर्भाग्यवश ऍलोपेथी में इसकी रोकथाम के उपाय तो हैं, लेकिन जड़ से सही करने का कोई इलाज नहीं है। हालाँकि इस व्याधि में आयुर्वेदिक उपचार बहुत कारगर है। आयुर्वेद का प्रयोग कर इस बीमारी से पूरी तरह निजात पा सकते हैं। इसके लिए कुछ ख़ास बातें ध्यान में रखनी होंगी – 1: “अणु तैल” की दो-दो बूंदों से दिन में दो बार नस्य-क्रिया करें। 2: “ब्राह्म रसायन” का सेवन करें। 3: रात को देर तक न जागें और सुबह जल्दी उठें। 4: कफ-वर्धक पदार्थों के सेवन से दूर रहें। मुलहठी के उपयोग ~~~ छोटे बच्चों और बच्चों के लिए आमतौर पर उपयोग में लाई जाने वाली वनौषधियों में एक है- मुलहठी, इसे जेठीमध, मधुक, मधुयस्टि भी कहते हैं। अँग्रेजी में इसे लिकोरिस कहते हैं। मुलहठी की एक से डेढ़ मीटर ऊँची बेल होती है और इमली जैसे छो...
Recent posts

कोरोना महामारी

आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से ग्रस्त है कुछ सूझ ही नहीं रहा क्या किया जाये, रोज हजारों लाशें उठ रही हैं जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था,  किसी का माँ बाप भाई बहन रिस्तेदार एक एक कर दुनिया से जा रहे हैं जो बचाने जायेगा वो भी ग्रसित हो जाता है,  ऐसा भयानक ना दिखाई देने वाला दुश्मन जिसे मारने के लिए बम्ब बारूद की नहीं उच्च कोटि के डॉक्टर्स वैज्ञानिक ही मिलकर इसका तोड़ ढूंढ सकते हैं मानव के लिए कुछ भी असंभव नहीं है धन्यवाद

मशरूम

मशरूम की खेती मशरूम की खेती के लिए परियोजना प्रस्‍ताव के निरूपण हेतु दिशानिर्देश (catpart.nic.in) परिचय   हजारों वर्षों से विश्‍वभर में मशरूमों की उपयोगिता भोजन और औषध दोनों ही रूपों में रही   है। ये पोषण का भरपूर स्रोत हैं और स्‍वास्‍थ्‍य खाद्यों का एक बड़ा हिस्‍सा बनाते हैं। मशरूमों में वसा की मात्रा बिल्‍कुल कम होती हैं, विशेषकर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की तुलना में, और इस वसायुक्‍त भाग में मुख्‍यतया लिनोलिक अम्‍ल जैसे असंतप्तिकृत वसायुक्‍त अम्‍ल होते हैं, ये स्‍वस्‍थ ह्दय और ह्दय संबंधी प्रक्रिया के लिए आदर्श भोजन हो सकता है। पहले, मशरूम का सेवन विश्‍व के विशिष्‍ट प्रदेशों और क्षेत्रों त‍क ही सीमित था पर वैश्‍वीकरण के कारण विभिन्‍न संस्‍कृतियों के बीच संप्रेषण और बढ़ते हुए उपभोक्‍तावाद ने सभी क्षेत्रों में मशरूमों की पहुंच को सुनिश्चित किया है। मशरूम तेजी से विभिन्‍न पाक पुस्‍तक और रोजमर्रा के उपयोग में अपना स्‍थान बना रहे हैं। एक आम आदमी को रसोई में भी उसने अपनी जगह बना ली है। उपभोग की चालू प्रवृत्ति मशरूम निर्यात के क्षेत्र में...